Search

 
 
 

पलामू: भाजपा जिला पार्षद ने सपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

 
Medininagar: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह उंटारी रोड जिला पार्षद अरविंद सिंह ने पार्टी से बगावत करते हुए सपा प्रत्याशी अंजू सिंह को समर्थन देने की घोषणा कर दी. उंटारी रोड प्रखंड मुख्यालय में रविवार को आयोजित पार्टी के बागी कार्यकर्ताओं, समर्थकों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने यह ऐलान किया. इसके बाद उन्होंने उंटारी रोड प्रखंड मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि फीता काट कर किया. मौके पर सिंह ने कहा कि बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है. जनता के सहयोग से यहां नया सवेरा होने वाला है. इसके लिए जात पात और पार्टी से ऊपर उठकर अच्छे प्रत्याशी का चयन करना बेहद जरूरी है. ताकि क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो सके. उन्होंने कहा कि हमारा विरोध भाजपा से नहीं है प्रत्याशी से है. हम सब ने पार्टी के हर प्लेटफॉर्म पर इस मामले को उठाया था. साथ ही पार्टी नेतृत्व से प्रत्याशी बदलने की मांग की थी. लेकिन हमारी एक नहीं सुनी गई. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष सह लहर बंजारी मुखिया अशोक कुमार सिंह, मुरमा खूर्द मुखिया रामवचन राम, रघुवीर यादव, छोटू सिंह, शंभू सिंह, प्रमोद चौधरी, ख़ताबुदीन अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, विनोद सिंह, नागेंद्र सिंह, मुखदेव सिंह, महमूद मियां, कर्मदेव यादव, मंसूर अंसारी, नरेश सिंह, फेकू सिंह, नारायण यादव, अली हुसैन अंसारी, जयकुश यादव, ललन सिंह, एस कुमार यादव, माता सिंह, राजीव कुमार, गौतम सिंह व अश्विनी सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - केदारनाथ">https://lagatar.in/kedarnath-dham-doors-closed-for-six-months-babas-palanquin-leaves-for-omkareshwar-temple-ukhimath/">केदारनाथ

धाम के कपाट छह माह के लिए बंद, बाबा की डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही