Search

 
 
 

जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक, प्रारंभिक विद्यालय के शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से ग्रेड-01 की स्वीकृति मिली

 
Ranchi : डीसी सह अध्यक्ष जिला शिक्षा स्थापना समिति राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज मंगलवार को समाहरणालय में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक रांची मिथलेश केरकेट्टा और जिला शिक्षक स्थापना समिति के सभी पदाधिकारी और सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में लिये गये निर्णय

  1. सेवा मुक्त शिक्षकों को पुनः बहाल करने के लिए तीन शिक्षकों को न्यायालय के आदेश के आलोक में बहाल करने का निर्णय लिया गया.
  2. शिक्षक व शिक्षिकाओं की अवकाश स्वीकृति प्रदान करने के क्रम में एक शिक्षिका के अवकाश की स्वीकृति देने का निर्णय लिया गया.
  3. प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षक की सेवा संपुष्ट करने के संबंध में पांच शिक्षकों की सेवा संपुष्टि करने का निर्णय लिया गया.
  4. प्रारम्भिक विद्यालयों के शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से (ग्रेड-01) की स्वीकृति प्रदान की गयी.
  5. पिछले पांच वर्ष से अनुपस्थित शिक्षिका से दूसरा कारण पृच्छा करने का निर्णय लिया गया.
  6. आरोप मुक्त शिक्षक को विभागीय कार्रवाई से मुक्त करने से संबंधित निर्णय लिया गया.
  7. प्रशासनिक दृष्टिकोण से अन्यत्र प्रतिनियोजन करने के संबंध में एक शिक्षक को अन्यत्र प्रतिनियोजित करने का निर्णय लिया गया.
  8. पिछले 05 वर्ष से अनुपस्थित गैर अनुसूचित जिले से अनुसूचित जिले में अवमानना वाद सख्या-612/2022 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में पुनः वाद दायर करने वाले 33 वादियों के स्थानांतरण से संबंधित निर्णय लिया गया.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही