Search

 
 
 

रांचीः जिला निर्वाची पदाधिकारी ने की बैठक, वोटर अवेयरनेस और पोलिंग पार्टी की सुविधा को लेकर निर्देश

 
Ranchi: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा लगातार समीक्षा कर रहे हैं. इसी क्रम में रविवार को समाहरणालय में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा भी उपस्थित थे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) ने सभी बीडीओ-सीओ से चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में डीईओ ने कहा कि पोलिंग पार्टी डिस्पैच वाले दिन डिस्पैच सेंटर, मोरहाबादी से अपने बूथों की ओर प्रस्थान करेंगे. जो अपने कन्सर्न फोर्स के साथ अपने बूथों पर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम के बाद पोलिंग डे पर मतदान करायेंगे. प्रत्येक बूथों पर पोलिंग पार्टियों के ठहरने के लिए कमरे, शौचालय, पानी, बिजली, जेनरेटर, टेंट गद्दा तोशक, तकिया आदि की सुविधा होनी चाहिए. उन्होंने जिला के सभी बीडीओ-सीओ को निर्देश दिया कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों पर मूलभूत सुविधाओं को पूरा करते हुए स्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं. साथ ही मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिये. इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-liquor-distillery-collapsed-on-the-banks-of-damodar-2000-kg-java-mahua-and-105-liters-of-liquor-destroyed/">बोकारो

: दामोदर किनारे शराब भट्ठी ध्वस्त, 2000 किलो जावा महुआ व 105 लीटर शराब नष्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही