Search

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने की पदयात्रा, लोगों को किया जागरूक

Dhanbad: धनबाद में गांधी जयंती पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने पदयात्रा से शुरू की. इसमें न्यायिक पदाधिकारी, जिला प्रशासन पदाधिकारी, सिविल कोर्ट कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिवक्ता, पैरा लीगल वोलंटियर और स्कूली बच्चों ने बैनर पोस्टर लेकर पदयात्रा किया.

गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

पदयात्रा सिविल कोर्ट कैंपस से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक होते हुए सिटी सेंटर गांधी चौक तक पहुंची. चौक पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिले में 2 अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इसकी शुरुआत आज पदयात्रा से हुई है. उन्होंने लोगों से महात्मा गांधी के बताए रास्ते शांति और अहिंसा पर चलने की अपील की. साथ ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा. कहा कि अगर जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेगी तभी उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/bidens-made-in-india-gandhi-gift-to-modi/">मोदी

को बाइडन की ‘मेड इन इंडिया’ गांधी सौगात !

प्रवासी मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा

अवर न्यायाधीश निताशा बारला ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) के द्वारा लोगों के सामाजिक उत्थान तथा उन्हें कानूनी रूप से सशक्त बनाने के लिए 10 सूत्री योजना लागू की गई है. इसमें श्रमेव बंदते के तहत प्रवासी मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा. मानवता योजना के तहत वृद्धा पेंशन, विधवाओं और बच्चों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा. कर्तव्य योजना के तहत जेल बंदियों के परिवारों को सरकारी लाभ दिलाया जाएगा. आत्मनिर्भर योजना के तहत जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जाएगा. शक्ति योजना के तहत गरीब तबके के महिलाओं तक सामाजिक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा. इसे भी पढ़ें- चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-10-day-camp-for-free-eye-examination-and-cataract-operation-at-city-council-office/">चक्रधरपुर:

नगर परिषद कार्यालय में निःशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए लगा 10 दिवसीय शिविर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//