Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक, कई बैंकों के प्रतिनिधि नहीं हुए शामिल, डीडीसी ने जताई नाराजगी

Koderma : समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की गयी. बैठक में विभिन्न बैंकों के ऋण-जमा अनुपात वृद्धि, केसीसी ऋण की उपलब्धि, शिक्षा ऋण, कृषि ऋण संबंधी उपलब्धियों, प्रधानमंत्री जनधन खाते में आधार एवं मोबाइल सीडिंग, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम समेत कई बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. पिछली समीक्षा बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार बैंकों द्वारा चालू तिमाही में ऋण वृद्धि की गयी है. सभी बैंकर्स को सीडी रेशियो में वृद्धि लाने का निर्देश दिया गया. साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुद्रा लोन, पीईएमएफएमइ संबंधित लक्ष्य को शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करें. उन्होंने जिला अग्रणी प्रबंधक को निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में अनुपस्थित रहने वाले बैंक प्रतिनिधि के बारे में उच्च अधिकारी को सूचित करेंगे और अनुपस्थित रहने वाले सभी बैंकर्स रिपोर्ट के साथ अगली बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से आरबीआई प्रतिनिधि, जिला अग्रणी प्रबंधक, डीडीएम नाबार्ड, जिला कृषि पदाधिकारी समेत जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक व प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : शर्मनाक">https://lagatar.in/embarrassing-girls-head-shaved-in-palamu-first-paraded-in-the-whole-village-then-left-in-the-forest/">शर्मनाक

: पलामू में लड़की का सिर मुड़वाकर पहले पूरे गांव में घुमाया, फिर जंगल में छोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही