Search

 
 
 

श्री विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग का चयन, 170 खिलाड़ी हुए शामिल

 
Ranchi: जिला अमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग चयन प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई, जिसमें रांची जिला के सभी क्षेत्रों से 170 खिलाड़ी, 20 रेफरी और जज शामिल हुए. इस प्रतियोगिता में किक बॉक्सिंग के 4 इवेंट्स हुए. गोल्ड मेडलिस्ट का चयन आगामी 6 - 7 अगस्त को धनबाद में होने वाली राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किया जाएगा, बता दें की 23 से 27 अगस्त तक रांची के खेल गावं में राष्ट्रीय प्रतियोगिता होनी है. इस चैंपियनशिप में एयरपोर्ट किक बॉक्सिंग क्लब 18 गोल्ड मेडल्स के साथ फर्स्ट पॉजिशन रहा. वहीं बुंडू किक बॉक्सिंग क्लब ने 15 गोल्ड मेडल्स के साथ सेकंड पॉजिशन रहा, मांडर किक बॉक्सिंग क्लब ने 7 गोल्ड मेडल्स के साथ थर्ड पॉजिशन में रहा है. वहीं ओपनिंग सेरेमनी का चीफ गेस्ट समाज सेवी मोहम्मद इरफान अंसारी थे व क्लोजिंग सेरेमनी के चीफ गेस्ट समाज सेवी अकबर इमाम थे, व गेस्ट ऑफ ऑनर कायनात शकील थी और स्पेशल गेस्ट में यासिर अरफात, सैफुल्लाह अंसारी, नेहाल कुरैशी, डॉली कुमारी सिंह, रेहान आलम, सुरेंदर, आरती कुमारी, सनाउल्लाह अंसारी, आशीष कुमार ठाकुर शामिल हुए. इस चैंपियनशिप ऑर्गनाइजर मोहम्मद इबरार कुरैशी की देख रेख में संपन्न हुई. इसे भी पढ़ें- मणिपुर">https://lagatar.in/modi-governments-effigy-burnt-against-atrocities-with-tribal-women-in-manipur/">मणिपुर

में आदिवासी महिलाओं के साथ दरिंदगी के खिलाफ फूंका मोदी सरकार का पुतला समेत कोडरमा की दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही