Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, मंत्री मिथिलेश के विधायक प्रतिनिधि ने दिए अहम सुझाव

Garhwa : गढ़वा समाहरणालय के सभागार में सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता एवं उपायुक्त गढ़वा रमेश घोलप की उपस्थिति में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई. मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित धीरज दुबे ने कई अहम सुझाव दिए. उन्होंने लगमा ब्रह्म बाबा, टंडवा दानरो नदी के पुल एवं मझिआंव मोड़ आदि जगहों पर सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मति का सुझाव दिया. लगमा स्टैंड, टंडवा स्थित भागलपुर मोड़, गढ़वा-शाहपुर मार्ग में तिलदाग मोड़ को नए वल्नरेबल स्पॉट के रूप में चिन्हित करने की बात कही. बताया क‍ि राष्ट्रीय राजमार्ग के इन स्थानों पर सालभर में ज्यादातर दुर्घटनाएं होती है. पूर्व से निर्धारित ब्लैक स्पॉट अथवा वल्नरेबल स्पोर्ट पर दुर्घटना रोकने के लिए पर्याप्त संसाधनों में कमी पाई गई है, इसे सुधार करने की बात कही गई एवं इसके रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-administered-oath-to-retired-justice-amitabh-kumar-gupta-as-chairman-of-electricity-regulatory-commission/">राज्यपाल

ने रिटायर्ड जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता को विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की दिलायी शपथ
नगर परिषद को जाम मुक्त बनाने के लिए मझिआंव मोड़ के बगल में सरस्वती नदी के किनारे पार्किंग की व्यवस्था करने तथा मेन रोड में लगे पेवर ब्लॉक के ऊपर पार्किंग निषेध करने का सुझाव दिया. श्री दुबे ने गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में लग रहे निजी वाहन को टी ग्रुप छठ घाट के समीप दानरों नदी किनारे शिफ्ट करने का सुझाव दिया. ऐसा होने से खेल प्रेमियों को खेलने के लिए  स्थान रिक्त हो जाएगा. चिनिया मोड़ पर स्थित टेंपो स्टैंड के स्थान को मिट्टी-मोरम या पत्थर के डस्ट से भरकर पार्किंग के लिए उपयुक्त बनाने की बात कही. जिले में यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले लोगों का चालान काटने के अलावे विभिन्न माध्यम से जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभ‍ियान चलाने की बात कही. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-nishikant-reached-the-house-of-the-victim-of-ranishrar-incident-said-bangladeshi-infiltrators-are-eyeing-tribal-daughters/">दुमका

: रानीश्वर कांड की पीड़िता के घर पहुंचे निशिकांत बोले, बांग्लादेशी घुसपैठियों की नज़र आदिवासी बेटियों पर

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही