Ramgarh: रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में छत्तरमांडू स्थित टाउन हॉल भवन में जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमे डीसी, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया. इस दौरान सभी ने दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया. डीसी ने सभी को संबोधित करते हुए सहियाओं को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आप सभी सहियाओं ने स्वास्थ्य के साथ-साथ समाज कल्याण के क्षेत्र में काम किया, वह सराहनीय है. मौके पर डीसी ने सभी सहियाओं से आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ समन्वय बनाकर अपने-अपने क्षेत्रों में काम करने की अपील की. उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ कुपोषण को दूर करने के दिशा में भी योजनाबद्ध तरीके से काम करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी. डीसी ने कहा कि अगर गर्भवती महिलाओं का समय से चेकअप किया जाए तो बहुत हद तक हम कुपोषण को दूर कर सकते हैं. कार्यक्रम के दौरान डीसी ने साल 2021-22 में बेहतरीन काम करने वाली सहियाओं की सराहना करते हुए दूसरी सहियाओं को उनसे प्रेरणा लेकर काम करने के लिए शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें: बालूमाथ">https://lagatar.in/gangster-aman-sahus-family-objected-to-the-working-style-of-balumath-police-know-what-they-said/">बालूमाथ
पुलिस की कार्यशैली पर गैंगस्टर अमन साहू के परिजनों ने जतायी आपत्ति, जानिये क्या कहा [wpse_comments_template]
रामगढ़ में जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन का आयोजन, DC ने किया उद्घाटन
Leave a Comment