Ranchi : धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में आग लगने की घटना के बाद स्वतः संज्ञान से दर्ज PIL पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि राज्य की ऊंची इमारतों में आग से बचाव के लिए किए गए इंतजाम की जिलों में बनी कमेटी जांच कर रही है. जांच में जो भी खामियां मिल रही हैं, उसे दूर करने का समय कमेटी की ओर से दिया गया है. समय सीमा बीतने के बाद फिर कमेटी जांच करेगी. इसकी रिपोर्ट से हाईकोर्ट को अवगत कराया जाएगा. बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कोर्ट से जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए समय देने का आग्रह किया. अदालत ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए सरकार को पांच सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की बेंच इस केस की सुनवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें – हेमंत">https://lagatar.in/students-were-lathicharged-at-the-behest-of-hemant-soren-kk-gupta/">हेमंत
सोरेन के इशारे पर छात्रों पर बरसाई गई लाठियां : केके गुप्ता [wpse_comments_template]
ऊंची बिल्डिंग में आग से बचाव के इंतजाम की जांच कर रही है जिला स्तर पर बनी टीम, HC को दी जाएगी रिपोर्ट

Leave a Comment