Search

बोकारो में जिलास्तरीय योग क्रीड़ा प्रतियोगिता 30 को

डीपीएस बोकारो करेगा प्रतियोगिता की मेजबानी

Bokaro : योग को बोकारो जिले में सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से बोकारो डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिलास्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन करने जा रहा है. यह जिलास्तरीय चैंपियनशिप आगामी 30 सितंबर को सेक्टर- 4 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में होगी. इसको लेकर डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बताया गया कि इस प्रतियोगिता में बालक-बालिका व महिला-पुरुष वर्ग के लिए छह समूहों में चैम्पियनशिप आयोजित की जाएगी. बैठक का संचालन एसोसिएशन के सचिव ब्रजेश कुमार सिंह ने किया, जबकि मौके पर अंजनी भूषण, हरिहर पांडेय, राजन सिंह, निभा कुमारी, नितिशा, अनुनेहा, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/cleanliness-fortnight-started-at-bokaro-steel-city-railway-station/">यह

भी पढ़ें: बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//