Search

 
 
 

जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने सदर अस्पताल में किया पौधरोपण

 
Ranchi : पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा सदर अस्पताल के विभिन्न स्थानों में पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में चंदन, रंगन, कनैल, नींबू, आम, कचनार, मीठा नीम, गुलमोहर, चंपा, रातरानी सहित 50 से भी अधिक फलदार, छायादार, फूलों एवं अन्य कई प्रकार के पौधे लगाये गये. कार्यक्रम में रांची सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अनिल कुमार खेतान ने मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की. कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अहम पहल है.

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जगह-जगह लगाएं पौधे

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए जगह-जगह हम सभी को मिलकर पौधे लगाना चाहिए. पर्यावरण संरक्षण वायु, जल और भूमि प्रदूषण को कम करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने व्यक्तिगत पारिवारिक और सामाजिक पर्वो उत्सवों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें. रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में रांची मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवं मारवाड़ी युवा मंच का भी पूर्ण सहयोग रहा. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार, डॉ एस प्रसाद, डॉ विमलेश सिंह, डॉ किरण चंदेल, डॉ रवि राज, डॉ अखिलेश झा, डॉ शशि खलखो, डॉ असीम कुमार मांझी, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अमित चौधरी, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष नैना मोर, सुरेश चंद्र अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, किशन अग्रवाल संजय सर्राफ, प्रदीप राजगढ़िया, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, अजय डीडवानिया, प्रेम मित्तल, पवन पोद्दार, सुनील पोद्दार, मनीष लोधा, प्रमोद अग्रवाल, नरेश बंका, प्रेम कटारुका, प्रदीप जैन, अरुण केजरीवाल, नीरज भट्ट, प्रदीप कुमार, मीना अग्रवाल, रीना सुरेखा, प्रीति पोद्दार, उर्मिला पाड़िया, ललिता नारसरिया, छाया अग्रवाल, सरिता मोदी, शोभा हेतमसरिया, पूजा पोद्दार, तथा बड़ी संख्या नर्स उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें – ई-कॉमर्स">https://lagatar.in/government-should-take-strict-action-against-the-arbitrariness-of-e-commerce-kishor-mantri/">ई-कॉमर्स

की मनमानी पर सरकार कड़ा कदम उठाये : किशोर मंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही