Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से सोमवार को चाईबासा के सनसाइन होटल में पांचवें सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जिले के विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 330 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने की.
इसे भी पढ़ें:
https://lagatar.in/new-delhi-post-reveals-if-its-adani-its-possible-a-50-year-airport-lease-for-a-500-rupee-stamp-duty
https://lagatar.in/nation-wants-to-know-about-behind-the-scenes-game-played-by-modi-shah-duo-congress
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों और सुविधाओं के बावजूद अपनी मेहनत, प्रतिभा एवं लगन से राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है. यह पूरे जिले के लिए गौरव की बात है. खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है.
उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास और मेहनत जारी रखने की अपील की. विधायक जगत माझी ने कहा कि खेल आज मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के लिए बेहतर करियर का माध्यम भी बन चुका है. ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और अवसर देने की जरूरत है.उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.
वहीं, एसोसिएशन अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने जिले में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया. सम्मानित खिलाड़ियों में तीरंदाजी के 32, ताइक्वांडो के 45, फुटबॉल के 46, मुक्केबाजी के 22, जिम्नास्टिक के 11, वॉलीबॉल के 22, बैडमिंटन के दो, साइकिलिंग के आठ, कराटे के 35, रग्बी फुटबॉल के 48, एथलेटिक्स के 10, योग के छह और शतरंज के सात खिलाड़ी शामिल रहे. इसके अलावा 33 प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया.
इस मौके पर मनोहरपुर विधायक जगत माझी, उपायुक्त मनीष कुमार, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सह नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश सहित खेल संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं अभिभावक मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.