Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला तैलिक समाज ने मनाई दानवीर भामाशाह जयंती

Hazaribagh : हजारीबाग जिला तैलिक समाज की ओर से रविवार को दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई. इसको लेकर इंद्रलोक टावर में एक समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि भामाशाह बहुत बड़े दानवीर थे. उन्होंने यह भी कहा कि देश की आजादी में भामाशाह का बहुत बड़ा योगदान रहा. उनकी ख्याति भारत में कम हो रही है, जो बहुत दु:खद है. जिला तैलिक समाज अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने भी भामाशाह की ओर से किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और समाज के लोगों को भी उसी लगन के साथ समर्पित होने का संदेश दिया. ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहा कि भामाशाह महाराणा प्रताप के मित्र थे. उन्होंने अंग्रेजों से लड़ने के लिए सैनिकों को जो संसाधन की जरूरत थी, जैसे भोजन, कपड़ा, मुद्रा और रहने की जगह को 12 साल तक उपलब्ध कराया. यह कार्य उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए नहीं, सच्चे मन से दान किया. समाजसेवी सुदेश चंद्रवंशी ने बताया कि नि:स्वार्थ भाव से देश के हित और उत्थान के लिए कई कार्य किए हैं. भूखों के लिए एक साथ 25 गांवों में एक साथ भंडारा का आयोजन किया करते थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता तैलिक समाज के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद व मंच संचालन महासचिव नारायण साव ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव और ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने दीप जलाकर किया. इसके पश्चात दानवीर भामाशाह की तस्वीर का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय साव, रामचंद्र साव, शिला साहू, गिरिजा साव, उदय साव, राजकिशोर सावंत, अशोक साव, सुरेश साव, जगतनन्दन प्रसाद गुप्ता आदि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : 15">https://lagatar.in/latehar-youth-injured-in-bear-attack-undergoing-treatment-in-hospital/">15

मिनट तक दो भालुओं से लड़ता रहा आईआरबी जवान, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही