Search

 
 
 

झारखंड में 10 से 21 जनवरी तक प्रमंडल स्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल का आयोजन

 
Ranchi :   झारखंड खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों में रिक्त स्थानों को भरने के लिए 10 से 21 जनवरी तक प्रमंडल स्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है. इस चयन प्रतियोगिता में 16 से 22 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं. इसके तहत एथलेटिक्स, तीरंदाजी, हॉकी, बैडमिंटन, फुटबॉल और वॉलीबॉल खेलों के लिए चयन किया जायेगा. विभाग ने अलग-अलग प्रमंडल के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किये हैं, जो खिलाड़ियों का चयन करेंगे.

जानें कब-कहां है चयन ट्रायल

  • दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल (लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची और खूंटी) - बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, रांची - 10-11 जनवरी - एथलेटिक्स (बालक), हॉकी (बालक-बालिका), तीरंदाजी (बालक-बालिका), फुटबॉल (बालक-बालिका, बैडमिंटन  (बालक)
 
  • उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो और धनबाद) - कर्जन स्टेडियम, हजारीबाग - 12-13 जनवरी -  एथलेटिक्स (बालक-बालिका), हॉकी (बालक-बालिका), तीरंदाजी (बालक-बालिका). फुटबॉल (बालक-बालिका)
 
  • कोल्हान प्रमंडल (पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावाँ और पूर्वी सिंहभूम) - सिंहभूम स्पोर्टस एसोसिएशन ग्राउंड, चाईबासा - 16-17 जनवरी  - तीरंदाजी (बालक-बालिका), फुटबॉल (बालक-बालिका)
 
  • पलामू प्रमंडल (पलामू, लातेहार और गढ़वा) - 18-19 जनवरी - जी.एल.ए. कॉलेज, पलामू - एथलेटिक्स (बालक-बालिका), हॉकी (बालक)
 
  • संथाल परगना प्रमंडल (जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज) - कुमारदुधानी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, दुमका -  20-21 जनवरी - एथलेटिक्स (बालक). तीरंदाजी (बालक-बालिका), फुटबॉल (बालक-बालिका), वॉलीबॉल (बालिका)
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही