Search

 
 
 

प्रमंडलवार होगी SDRF टीम की तैनाती, आपदा प्रबंधन मंत्री ने जरूरी उपकरण खरीदने का दिया निर्देश

 
Ranchi :   झारखंड में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राज्य के लगभग सभी जगहों में पेड़ गिरने से सड़क जाम रहा. वहीं सैकड़ों घर भी छतिग्रस्त हुए. लगातार बारिश के कारण सभी डैम का जलस्तर भी बढ़ गया है. ऐसे में आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने जरूरी दिशा निर्देश दिये हैं.  लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बन्ना गुप्ता ने एसडीआरएफ टीम की तैनाती प्रमंडलवार करने का निर्देश दिया है. ताकि आवश्यकता अनुसार टीम त्वरित कार्रवाई कर लोगों का रेस्क्यू कर सके. बन्ना गुप्ता ने एसडीआरएफ की टीम को मजबूत करने के लिए जरूरी उपकरण खरीदने का भी निर्देश दिया है. (पढ़ें, निलंबित">https://lagatar.in/pe-will-be-filed-against-suspended-engineer-chief-rash-behari-singh/">निलंबित

अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह के खिलाफ होगा पीई दर्ज, सीएम हेमंत ने दी स्वीकृति)

स्कूलों में तड़ित चालक लगाने का दिया निर्देश

बन्ना गुप्ता ने कहा कि विभागीय सचिव अमिताभ कौशल को एक सप्ताह पहले ही दिशा निर्देश दिया गया है. इसके तहत राज्य के स्कूलों में तड़ित चालक लगाने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग और शिक्षा विभाग सामंजस्य स्थापित करके काम करेगा. मंत्री बन्ना गुप्ता ने वैसे स्कूलों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें छात्रों की संख्या ज्यादा है. इसे भी पढ़ें : इमरान">https://lagatar.in/ban-on-live-telecast-of-imran-khans-speeches-pakistani-government-imposed-restrictions-may-be-arrested/">इमरान

खान के भाषणों के Live प्रसारण पर रोक, पाकिस्तान सरकार ने लगाई पाबंदी, हो सकते हैं गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही