Latehar: पलामू प्रमंडल स्तरीय चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंंडस्ट्रीज की एक बैठक मेदनीनगर में आयोजित की गयी. इस बैठक में लातेहार चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया. अग्रवाल ने बताया कि बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पलामू सांसद बीडी राम थे. बैठक में बताया गया कि पलामू से इंडिगो एयरलाइंस से अपनी विमान सेवा देने के लिए तैयार है और इसके लिए बातचीत चल रही है. कहा कि इसके लिए इंडिगो ने मेदनीनगर हवाई अड्डे में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने की शर्त रखी है. अगर मेदिनीनगर हवाई अड्डे में टर्मिनल समेत अन्य सुवधिायें उपलब्ध करायी जाती है तो मेदिनीनगर से दिल्ली, कोलकाता, पटना और रांची जैसे नगरों के विमानों की सेवा शुरू कर सकती है. अग्रवाल ने बताया कि बैठक में नगरउंटारी को देवनगरी के रूप में घोषित करने, रांची से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चालू करने, कृषि कर माफ करने आदि की मांग सरकार से की गयी. बैठक में लातेहार से अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल के अलावा निर्मल कुमार महलका, निर्दोष प्रसाद, सुनील कुमार शौंडिक व प्रवीण कुमार आदि ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें – मोहन">https://lagatar.in/jagadguru-rambhadracharya-and-swami-avimukteshwaranand-saraswati-do-not-agree-with-mohan-bhagwats-statement/">मोहन
भागवत के बयान से सहमत नहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
भागवत के बयान से सहमत नहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती