Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रमंडल स्तरीय प्री सुब्रतो कप शुरू, 15 टीम ले रही हिस्सा

Advertisement
Advertisement
Ranchiसोमवार से प्रमंडल स्तरीय 62वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 कि शुरूआत हुई. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी पांच जिला रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा की अंडर 14 बालक, अंडर 17 बालक एवं अंडर 17 बालिका कुल तीन वर्गों में 15 टीमें भाग ले रही है. 31 जुलाई से 2 अगस्त तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम रांची में चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अल्का जयसवाल क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक ने किया. इस मौके पर दीप्ति कुमारी अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी रांची, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कौशल किशोर, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, विनय बंधु कच्छप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की. प्रतियोगिता के पहले मैच में बालक वर्ग के में एस एस प्लस 2 उच्च विद्यालय सिमडेगा ने उच्च विद्यालय कर्रा खूंटी को 2-0 से हराया. बालिका वर्ग में अंडर-17 मैच में संत पिएस उच्च विद्यालय रामपुर गुमला ने केजीबीवी मुरहू खूंटी को 1-0 से हराया. वहीं संत इग्नियसस उच्च विद्यालय गुमला ने आर सी एम उच्च विद्यालय सिमडेगा को 6-0 से हाराया.

मुख्य भूमिका निभाई

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता को सफल बनाने में आनंद कुमार (लेखा पदाधिकारी), जयंत कुमार (सहायक अभियंता), निर्मल बड़ाईक (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी चान्हो), मनोज कुमार (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सिल्ली), पंकज तिर्की(प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनगडा), मो इम्तियाज (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी चान्हो), एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक जफर इमाम, देवचरण कच्छप, प्रदीप महतो और जिला के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं प्रखंड साधन सेवी ने मुख्य भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें – जेल">https://lagatar.in/rajiv-ranjan-singh-the-missing-brother-of-jailed-former-mla-sanjeev-singh-was-declared-dead-by-the-court/">जेल

में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह के लापता भाई राजीव रंजन सिंह को कोर्ट ने किया मृत घोषित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही