Search

 
 
 

तेली साहू समाज के प्रमंडलीय अध्यक्ष पहुंचे लातेहार, तेली सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की

 
Latehar: तेली साहू समाज के प्रमंडलीय अध्यक्ष रामदास साहू बुधवार को लातेहार पहुंचे. यहां तेली साहू समाज के जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद साहू के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया. बाद में समाज के सदस्यों से उन्होंने विचार विमर्श किया और आगामी 12 जनवरी को बालूमाथ में आयोजित तेली सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि अपने हक व अधिकार के लिए तेली समाज को एक मंच पर आना ही होगा. कहा कि आज तक तेली समाज के सदस्यों को वह अधिकार व हक नहीं मिल पाया, जिसके वे हकदार हैं. समाज व राष्ट्र निर्माण में तेली समाज की अहम भूमिका है. उन्होंने बताया कि बालूमाथ का सम्मेलन चतरा संसदीय क्षेत्र स्तर पर किया जा रहा है. इसमें कम से कम दस हजार तेली साहू समाज के लोग जुटेंगे. उन्होंने कहा कि चतरा संसदीय क्षेत्र तेली बहुल क्षेत्र है. मौके पर भोला प्रसाद, रंजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बबलू कुमार, राजू प्रसाद, विनोद प्रसाद व अभिमन्यू प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - गांडेय">https://lagatar.in/gandeya-assembly-seat-vacant-chief-electoral-officer-sent-information-to-election-commission-of-india/">गांडेय

विधानसभा सीट खाली : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग को भेजी सूचना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही