Search

 
 
 

रियलिटी शो ‘द 50’ में दिव्या अग्रवाल की एंट्री कंफर्म, शेयर किया पोस्ट

कलर्स टीवी जल्द ही अपना नया रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) लेकर आ रहा है, जो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा.
 

Lagatar Desk : कलर्स टीवी जल्द ही अपना नया रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) लेकर आ रहा है, जो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा.जैसे-जैसे शो की लॉन्चिंग नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इसे लेकर नए अपडेट सामने आ रहे हैं. शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

 

अब तक कई चर्चित सितारों के नाम ‘द 50’ से जोड़े जा चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो में उर्फी जावेद, श्रेया कालरा, सीमा खान, दिग्विजय राठी, आशीष भाटिया, युजवेंद्र चहल, शूरा खान, निक्की तंबोली, धनश्री, सूफी मोतीवाला, अनुष्का सेन, रिदा थाराना, करण कुंद्रा, राघव चड्ढा, अरबाज पटेल, पायल धारे, नतालिया जानोस्जेक, जस्टिन डी'क्रूज और शहबाज बदेशा जैसे सितारे नजर आ सकते हैं.

 

 

द 50 में होगी दिव्या अग्रवाल की धमाकेदार एंट्री


इसी बीच शो को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल अब आधिकारिक तौर पर ‘द 50’ का हिस्सा बनने जा रही हैं. इस बात का खुलासा खुद दिव्या अग्रवाल ने किया है.

 

हाल ही में दिव्या अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ‘द 50’ का टिकट दिखाया. इस वीडियो के सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि दिव्या अग्रवाल एक बार फिर टीवी रियलिटी शोज अपनी वापसी करने वाली हैं. करण पटेल और फैसल शेख के बाद दिव्या अग्रवाल का नाम भी शो के लिए कंफर्म माना जा रहा है.

 

शादी के बाद टीवी पर वापसी


वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद दिव्या अग्रवाल ने कुछ समय के लिए टीवी से दूरी बना ली थी. इसके बाद उन्होंने शादी कर सभी को चौंका दिया. अब शादी के बाद दिव्या अग्रवाल एक बार फिर टीवी पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही हैं. उनकी वापसी से फैंस बेहद खुश हैं.फैंस लंबे समय से दिव्या अग्रवाल की टीवी पर वापसी का इंतजार कर रहे थे और अब उम्मीद की जा रही है कि उनकी एंट्री से ‘द 50’ को जबरदस्त टीआरपी मिलेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही