Search

 
 
 

पुरुषोत्तमी एकादशी पर दिव्य मंगलोत्सव मनाया

 
Ranchi : श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में अधिकमास श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर भगवान श्रीमन्नारायण का प्रातः ब्रह्ममुहूर्त पर फूलराशियों से भव्य पुष्प श्रृंगार हुआ. स्तोत्र के पश्चात् षोडशोपचार विधि से नित्याराधन हुआ. फिर सुवाश्रय वेदध्वनियों से दीपों के प्रकाश पुंज से नक्षत्र, कुम्भ और कर्पूर से महाआरती की गयी. मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. सबों ने अपने अभीष्ट मनोरथों की अभिलाषा से कूपन लेकर पुष्प अर्चना, कुमकुम अर्चना, सहस्त्रनाम अर्चना एवं सूक्तों का पारायण कराया.

इनकी रही सहभागिता

फलाहार प्रसाद की सेवा अजीत बबीता कुमारी, जबकि पुष्प श्रृंगार निवेदन विकास रुचिता शर्मा रांची निवासी ने किया. अर्चक सत्यनारायण गौतम गोपेश आचार्य एवं नारायणदास ने विधिवत अनुष्ठान कराया. राम अवतार नारसरिया अनूप अग्रवाल, प्रदीप नारसरिया, घनश्याम दास शर्मा, रंजन सिंह, शंभू नाथ पोद्दार, दीपक श्रीवास्तव समेत सैकड़ों की संख्या में भक्तों की भीड़ दिनभर लगी रही. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/people-of-seraikela-and-jamshedpur-joined-jdu/">रांची

में सरायकेला व जमशेदपुर के कई लोगों ने थामा जदयू का दामन
[wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही