Search

 
 
 

लातेहार के दिव्‍यम ने जेईई मेंस में हासिल किया 99.24 पर्सेंटाइल

 
Latehar: जिला मुख्‍यालय के शहीद चौके के राजन प्रसाद के पुत्र दिव्‍यम राज ने जेईई मेंस 2025 की परीक्षा में 99.24 पर्सेंटाइल हासिल किया है. उनका ऑल इंडिया रेंकिंग में 11729वां स्‍थान है. दिव्‍यम ने न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है. दिव्यम ने इस परीक्षा में गणित में 99.57, भौतिकी में 99.74 और रसायन में 97.69 पर्सेंटाइल स्कोर किया है. दिव्‍यम के पिता राजन प्रसाद और माता सरिता देवी अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं. उन्‍होंने कहा कि दिव्यम ने पढ़ाई से कभी जी नहीं चुराया. उसका सपना आईआईटी में पढ़ने का है. कहा कि दिव्यम वर्तमान में जेईई एडवांस्ड की तैयारी में जुटा है और दिन-रात मेहनत कर रहा है. लातेहार जैसे छोटे से शहर से निकलकर इतने बड़े स्तर पर सफलता पाना यह साबित करता है कि अगर लक्ष्य के प्रति पूरी निष्‍ठा व ईमानदारी से कार्य किया जाये तो कोई भी मंजिल दूर नहीं. दिव्यम की इस उपलब्धि पर अभय कुमार, अंश कुमार, विष्णु कुमार, आशीष कुमार, अंकित कुमार, प्रतीक कुमार, निखिल कुमार, मंंशा गुप्ता और मनीष गुप्ता समेत अन्य मित्र  व लोगों ने हर्ष व्यक्त कर कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-gave-the-mantra-of-nagarik-devo-bhava-to-public-servants-discussed-the-future-of-india/">पीएम

मोदी ने लोक सेवकों को नागरिक देवो भवः का मंत्र दिया, भारत के भविष्य पर चर्चा की
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही