Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिव्यांग अमित वर्मा को जिला अग्रवाल सम्मेलन ने किया सम्मानित

Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से सोमवार को ठाकुरबाड़ी मंदिर साकची में दिव्यांग अमित वर्मा को सम्मानित किया गया. ज्ञातव्य हो कि अमित वर्मा जब 3 वर्ष के थे तो उनको उनके चाचा गोद में लेकर ट्रेन में चढ़ रहे थे. इस क्रम में वह उनके हाथ से फिसल कर नीचे रेल पटरी पर गिर पड़ा और उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गए. आज अमित वर्मा कृत्रिम प्रत्यारोपित अंगों के जरिए अपना सारा काम करते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-danish-murder-case-the-father-testified-in-the-court-said-son-was-murdered-after-namaz/">जमशेदपुर

: दानिश हत्याकांड में पिता ने कोर्ट में दी गवाही, कहा- नमाज के बाद कर दी गई बेटे की हत्या

कृत्रिम पैर से करते हैं सारा काम

अमित वर्मा का दोनों पैर कृत्रिम है. वहीं एक हाथ भी उनका कृत्रिम है. जिससे वे अपना सारा काम करते हैं. व्यापार संचालन करते हैं और अपने परिवार का एवं अपनी मां और मौसी का विशेष ख्याल रखते हैं. उनके इस जज्बा के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन मंत्री एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बसंत मित्तल, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय मूनका, समाजसेवी बीजू बाबू समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-including-a-minor-arrested-for-extortion-and-theft/">जमशेदपुर

: रंगदारी और चोरी के आरोप में एक नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही