Search

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से 3 किलो 45 ग्राम गांजा के साथ धराया दिव्यांग अधेड़

Chakradharpur: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ द्वारा रविवार को 3 किलो 45 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार दिव्यांग अधेड़ को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी 54 वर्षीय विजय कुमार प्रधान है. चक्रधरपुर रेल मंडल में चलाए जा रहे ऑपरेशन नारकोस के तहत यह सफलता मिली है. इसे भी पढ़ें: हर">https://lagatar.in/hidden-agenda-in-every-news-it-is-necessary-to-save-democracy-and-constitution-in-critical-situation-hemant/">हर

खबर में हिडन एजेंडा, लोकतंत्र और संविधान को विकट परिस्थिति में बचाना जरूरी: हेमंत

जब्त गांजा की कीमत 15 हजार

यह दिव्यांग अधेड़ रविवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर हरे रंग के हैंडबैग लिए संदिग्ध दिखा. हिरासत में लेकर जांच करने पर उसके पास से मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया. जिसकी बाजार कीमत 15 हजार बताई गई है. सोमवार को सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने, कोरोना एवं मेडिकल टेस्ट के उपरांत गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें:राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-asked-dgp-what-was-the-preparation-before-the-violent-clash/">राज्यपाल

ने डीजीपी से पूछा, हिंसक झड़प के पहले क्या थी तैयारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//