Search

 
 
 

दिव्यांग से दुष्कर्म मामला : मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज हुआ पीड़िता का बयान

 
पंचायत आरोपी को समाज से निष्कासित करने का सुना चुका है फरमान Barhi : चौकीदार महादेव गोप प्रकरण में पुलिस ने शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का 164 का बयान कलमबद्ध करवा दिया है. यह जानकारी पीड़िता के पिता ने दी. उन्होंने पुलिस से अतिशीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. निःसंदेह उचित कार्रवाई होगी. विदित हो कि बरही थाना के चौकीदार पंचमाधव निवासी महादेव गोप पर बीते 30 अप्रैल को एक दिव्यांग नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है. मामले को लेकर बरही थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया जा चुका है. स्थानीय जातीय पंचायत ने आरोपी को गांव निकालने का भी फैसला सुनाया है. मामले के संबंध में आरोपी ने षड्यंत्र का शिकार बताते हुए खुद को बेगुनाह बताया है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-one-person-killed-in-land-dispute-between-two-parties-two-accused-arrested/">गोड्डा

: दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही