Search

 
 
 

मध्य प्रदेश : दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं! घर में आग लगने से परिवार के 6 लोग जिंदा जले

Lagatar Desk :  जानकारी के मुताबिक, हादसा छपारा के महावीर वार्ड स्थित जैन मोहल्ले में हुआ. यहां सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के घर में सोमवार सुबह करीब 3 बजे अचानक आग लग गई. घटना के वक्त घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे.मकान से आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
 
घर में आग लगी
  • मरने वालों में 2 बुजुर्ग, 1 महिला और 3 छोटे बच्चे

Lagatar Desk :  मध्य प्रदेश में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई. यहां सिवनी जिले के छपारा में सोमवार तड़के एक घर में आग लगने से 6 लोग जिंदा जल गए. मृतकों में पूरन अग्रवाल (77 वर्षीय), उनकी पत्नी चंद्रकला, बहू पूनम, आर्या (14 वर्षीय), अन्वी (6 वर्षीय) और दो महीने का मासूम शामिल है. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

 

 

जानकारी के मुताबिक, हादसा छपारा के महावीर वार्ड स्थित जैन मोहल्ले में हुआ. यहां सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के घर में सोमवार सुबह करीब 3 बजे अचानक आग लग गई. घटना के वक्त घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे.मकान से आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. इसके बाद दमकल की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पाने और मकान में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. लेकिन आग भीषण होने की वजह से बचाव दल को घर के अंदर पहुंचने और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

 

हालांकि जब तक लोगों को बाहर निकाला गया, तब तक देर हो चुकी थी. फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है. शुरुआती जांच में दीये या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही