Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण में डीजे जब्त, 10 लोगों पर धारा 107 का मामला दर्ज

Chauparan : चौपारण के ब्लॉक मोड़ स्थित दुर्गा मंडप परिसर में नवयुवक संघ के द्वारा रामनवमी में डीजे बजाने को लेकर 10 लोगों के विरुद्ध धारा 107 दर्ज किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर ने बताया कि सरकार द्वारा जारी आदेश में डीजे नहीं बजाने का निर्देश जारी किया गया था. उसके बाद भी यहां जुलूस में डीजे बजाया जा रहा था. उसे जब्त कर लिया गया है. उसके बाद राज्य सरकार बनाम मुकेश केसरी वगैरह के नाम से वाद संख्या 199/2023 धारा 107 दं० प्र० सं० के तहत 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. जिसमें मुकेश केसरी पिता लखन केसरी, रौशन वर्णवाल पिता सुनील वर्णवाल, राजकुमार केसरी पिता संतोष केसरी, कुंदन केसरी पिता संजय केसरी, दीपक केसरी पिता राजू केसरी, रितेश कुमार सिन्हा पिता स्व. बीरेन्द्र प्रसाद, पंकज वर्णवाल पिता भुई वर्णवाल, डॉ. रामनुज कुमार पिता अर्जुन प्रसाद केसरी सभी ग्राम ताजपुर और संगम केसरी पिता बिजय केसरी व राहुल केसरी पिता शंकर केसरी दोनों चौपारण के हैं. सभी ने बरही अनुमंडल कार्यालय में अपना हाजरी दे दिया है.जिसमें पांच-पांच हजार रुपये या समान राशि के दो प्रतिभूति के साथ एक वर्ष तक शांति बनाये रखने के लिए बॉड लिखकर दिया है. [caption id="attachment_596772" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-01-at-7.37.51-PM.jpeg"

alt="रामनवमी जुलूस में शामिल लोग" width="1280" height="575" /> रामनवमी जुलूस में शामिल लोग[/caption] इसे भी पढ़ें : शादी">https://lagatar.in/it-was-expensive-to-pose-for-the-wedding-the-gun-burst-in-the-brides-hand-watch-the-video/">शादी

के स्टेज पर पोज देना पड़ा महंगा, दुल्हन के हाथ में फटा गन, देखें डरावनी घटना का वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही