Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जालसाजी करने वाले DJN ग्रुप पर ED ने कसा शिकंजा, DJN ज्वैलर्स अटैच

Advertisement
Advertisement
Ranchi: निवेशकों से करोड़ों रुपये की जालसाजी कर फरार होने वाले डीजेएन ग्रुप की एक और संपत्ति को ईडी ने अटैच की है. ईडी की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालजी हीरजी रोड स्थित सत्य गंगा आर्केड के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित DJN ज्वैलर्स को अटैच किया है. इससे पहले ईडी की टीम ने बीते 31 अगस्त को DJN ग्रुप का 33.74 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति अटैच किया था. ईडी ने यह कार्रवाई मनी लाउंड्रिंग एक्ट के तहत की है.

पहले भी ईडी ने डीजेएन ग्रुप की 1.66 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी

इससे पहले 2 जनवरी 2020 को डीजेएन ग्रुप की 1.66 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति ईडी की टीम ने जब्त की थी. ईडी ने यह कार्रवाई मनी लाउंड्रिंग एक्ट के तहत की थी. गढ़वा, लातेहार व रांची जिले में ग्रुप की चल-अचल संपत्ति के अलावा इस ग्रुप के 14 बैंक खातों में रखे 5.73 लाख रुपये, पांच गाडिय़ां, जिसकी कीमत 59.57 रुपये हैं, उन्हें अटैच किया था. इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-banks-are-not-interested-in-opening-bank-accounts-of-children-more-worried-than-gramin-bank/">चाईबासा

: बच्चों का बैंक खाता खोलने में रुचि नहीं ले रहे बैंक, ग्रामीण बैंक से अधिक परेशान
जब्त संपत्ति डीजेएन ग्रुप के जितेंद्र मोहन, विशाल कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार, मेसर्स डीजेएन ज्वेलर्स, राम किशुन ठाकुर व डीजेएन ग्रुप की सहयोगी संस्थाओं से संबंधित हैं.

रांची के लालपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी की जांच कर रही ईडी

ईडी ने रांची के लालपुर थाने में 220/2016 में दर्ज केस व चार्जशीट के बाद मनी लाउंड्रिंग एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू की थी. यह केस जितेंद्र मोहन सिन्हा, विशाल कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा व इवाटोली के संतोष के विरुद्ध दर्ज थी. ईडी ने जांच में पाया कि मेसर्स डीजेएन कमोडिटिज विशाल कुमार सिन्हा की मुंबई स्थित एमसीएक्स से पंजीकृत थी. इस कंपनी के निदेशकों ने साजिश के तहत मिलजुलकर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की. इन लोगों ने डीजेएन कमोडिटिज के नाम से एक ऑफलाइन बिजनेस शुरू किया और लोगों को ठगा. डीजेएन कमोडिटिज (ऑफलाइन) ने निवेशकों से रुपयों को ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर जमा करवाया. यह झांसा दिया गया कि प्रति माह उच्च ब्याज देंगे. इसके बाद निवेशकों के पैसे को लेकर फरार होने की कोशिश की और पकड़े गए. इस मामले में अनुसंधान अभी भी जारी है. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/centenary-year-of-bihar-legislative-assembly-president-will-attend-the-ceremony-pm-modi-will-also-be-invited/">बिहार

विधानसभा का शताब्दी वर्ष: समारोह में आएंगे राष्ट्रपति, पीएम मोदी को भी न्यौता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही