Search

डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

64 वर्षीय डीके शिवकुमार ने लोक भवन के ग्लास हाउस में सीएम पद की शपथ ली.  याद करें कि पिछले सप्ताह तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी आलाकमान के निर्देश पर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके कुछ ही दिनों बाद, शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था.
 
Bengaluru :  कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आज बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें  पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.  

समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल हुए 

64 वर्षीय डीके शिवकुमार ने लोक भवन के ग्लास हाउस में सीएम पद की शपथ ली.  याद करें कि पिछले सप्ताह तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी आलाकमान के निर्देश पर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके कुछ ही दिनों बाद, शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था. 

डीके शिवकुमार के अलावा जी परमेश्वर, यतींद्र, केएच मुनियप्पा, यूटी खादर, केजे जॉर्ज, कृष्णा बायरे गौड़ा, एमबी पाटिल, प्रियांक खड़गे, सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी, दिनेश गुंडू राव, बायराथी सुरेश और ईश्वर खंड्रे ने मंत्री पद की शपथ ली. जी परमेश्वर उपमुख्यमंत्री होंगे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही