Search

द्रमुक नेता ने कहा, भारत कभी एक राष्ट्र नहीं रहा...कांग्रेस ने ए राजा की टिप्पणी की निंदा की, भाजपा भी हुई हमलावर

New Delhi : कांग्रेस ने अपने सहयोगी द्रमुक के नेता ए राजा की विवादित टिप्पणी की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि वह इससे शत प्रतिशत असहमत है. पार्टी की सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि नेताओं को संयमित होकर बात करनी चाहिए. बता दें कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सांसद ए राजा ने कहा है कि भारत कभी एक राष्ट्र नहीं रहा, बल्कि यह एक उपमहाद्वीप है, जहां विभिन्न प्रथाएं और परंपराएं हैं. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस बात को समझ लें, भारत कभी एक राष्ट्र नहीं रहा

राजा एक वीडियो में पार्टी द्वारा आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं, जिसमें वह कथित रूप से कहते हैं, भारत एक राष्ट्र नहीं है. इस बात को अच्छे से समझ लें. भारत कभी एक राष्ट्र नहीं रहा. एक राष्ट्र एक भाषा, एक परंपरा और एक संस्कृति को दर्शाता है और ऐसी विशेषताएं ही एक राष्ट्र का निर्माण करती हैं.

मलयालम एक भाषा है, उनका एक राष्ट्र है

ए राजा ने कहा, भारत एक उपमहाद्वीप है. कारण क्या है? यहां कई परंपराएं और संस्कृतियां हैं. तमिलनाडु में एक भाषा-एक संस्कृति हैं. यह एक देश है. मलयालम एक भाषा है, उनका एक राष्ट्र है. ओडिशा एक देश है, वहां एक भाषा है. केरल में अलग, दिल्ली में अलग भाषा और संस्कृति है. ये सारे देश मिलकर भारत को बनाते हैं. इसलिए भारत एक देश नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है.

राम सबके हैं, राम हम सबमें हैं, राम मर्यादा हैं

सुप्रिया ने संवाददाताओं से कहा, मैं उनकी बात से शत प्रतिशत असहमत हूं. मैं ऐसे वक्तव्य की पूरी तरह निंदा करती हूं. राजा के रामायण और भगवान राम के बारे में कुछ टिप्पणियां करने पर उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि राम सबके हैं, राम हम सबमें हैं. जिस राम को इमाम-ए-हिंद कहा गया है, वो संप्रदायों, धर्म और जाति से ऊपर हैं. राम जीवन जीने का आदर्श हैं, राम मर्यादा हैं, राम नैतिकता हैं, राम प्रेम हैं.’ उनका कहना था, मुझे ऐसा लगता है कि लोगों को संयमित होकर बात करनी चाहिए.

मुझे रामायण और भगवान राम पर विश्वास नहीं 

ए राजा वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि अगर आप कहेंगे कि यह आपके ईश्वर हैं और भारत माता की जय... तो हम उस ईश्वर और भारत माता को कभी स्वीकार नहीं करेंगे. कहा कि हम सब राम के शत्रु हैं. मुझे रामायण और भगवान राम पर विश्वास नहीं है.

भाजपा ने पूछा, क्या डीएमके किसी और धर्म का अपमान कर सकती है?

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डीएमके नेता कहते हैं कि हम जय श्री राम और भारत माता की जय... को कभी स्वीकार नहीं करेंगे. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे क्या इससे सहमत हैं? क्या डीएमके अन्य धर्मों के देवताओं के खिलाफ ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां कर सकती हैं. रविशंकर प्रसाद  ने कहा कि सार्वजनिक रूप से भारत के लोकाचार का अपमान करना और हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करना उसके राजनीतिक एजेंडे की पहचान बन गयी है.

यह माओवादी विचारधारा है

भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि द्रमुक सांसद राजा ने तमिल में अपने हालिया भाषण में कहा है, भारत एक राष्ट्र नहीं है।. इसे अच्छी तरह समझो.   प्रसाद ने द्रमुक नेता की कथित टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया, यह माओवादी विचारधारा है.   भाजपा नेता ने मांग की कि कांग्रेस और इंडिया के अन्य घटक दल आगे आयें और कहें कि क्या वे द्रमुक नेता की टिप्पणी से सहमत हैं, [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment