Search

 
 
 

डीसी के निर्देश पर डीएमओ की कार्रवाई जारी, एक क्रशर सील समेत पलामू की कई खबरें

 

 पिछले एक सप्ताह में अवैध खनन से जुड़े 10 वाहन जब्त, 5 लाख 72 हज़ार रुपए की हुई वसूली

Medininagar : पलामू जिले के डीसी सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन के निर्देश पर गुरुवार को जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने नौडीहा बाजार क्षेत्र में संचालित कई क्रशरों की जांच की. इस दौरान खनन नियमों का उल्लंघन करने पर मां भगवती स्टोन क्रशर को सील कर दिया गया. विदित हो कि इसके पूर्व बुधवार को भी छतरपुर में संचालित विभिन्न क्रशरों का अपर समाहर्ता, खनन पदाधिकारी व छतरपुर एसडीएम ने निरीक्षण किया था.

पिछले 7 दिनों में अवैध खनन करते 10 वाहन जब्त

डीसी शशि रंजन के निर्देश के आलोक में जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार के द्वारा अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर एक सप्ताह में बड़ी कार्रवाई की गयी है. डीएमओ के द्वारा अवैध खनन से जुड़े 10 वाहनों को जब्त किया गया एवं आठ वाहनों से 5 लाख 72 हजार 5 सौ की वसूली की गयी है.

22 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पाटन (पलामू) : नवा जयपुर थाना पुलिस ने  22 वर्षों से फरार आरोपी मोहन सिंह को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताते चलें कि आरोपी युवक नवा जयपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ 2001 में नवा जयपुर में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. तभी से वह फरार चल रहा था. न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था. गुप्त सूचना के आधार पर नवा जयपुर के थाना प्रभारी कमल किशोर पांडे ने चैनपुर थाना क्षेत्र के लिधकी गांव से उसे गिरफ्तार किया है. आरोपी मोहन कई वर्षों से लिधकी पतरिया में छुपकर रहा था. इसे भी पढ़ें : संदेशखाली">https://lagatar.in/sandeshkhali-violence-main-accused-shahjahan-produced-in-basirhat-court-sent-to-police-custody-for-10-days/">संदेशखाली

हिंसा : मुख्य आरोपी शाहजहां शेख की बशीरहाट कोर्ट में पेशी, 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही