Palamu News: जिले के चैनपुर में हुए चर्चित निर्भया कांड की जांच तेज हो गई है. पुलिस ने 14 संदिग्धों के DNA सैंपल लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजे हैं. इससे पहले भी 19 लोगों का DNA टेस्ट कराया जा चुका है. वहीं, दो संदिग्धों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की भी तैयारी है.
सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि 14 संदिग्धों के DNA सैंपल लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए FSL भेज दिया गया है. पुलिस मामले में अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी अनुसंधान कर रही है.
इसे भी पढ़ें:
https://lagatar.in/sir-in-uttar-pradesh-up-ceo-admits-software-removed-85854-voter-names-without-cause
https://lagatar.in/union-home-secretary-has-offered-an-unconditional-apology-regarding-internet-shutdown
दरअसल, 7 नवंबर 2025 को चैनपुर में एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी. इसके दो दिन बाद, 9 नवंबर को घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं से उसका शव बरामद किया गया था. शुरुआती जांच में हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई गई थी. बाद में पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला गंभीर रूप ले गया.
घटना की जांच के लिए पलामू पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था. मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने आंदोलन भी किया था. पुलिस इस कांड को गंभीर चुनौती मानते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच आगे बढ़ा रही है. अब DNA जांच की रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलने की उम्मीद है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.