Search

 
 
 

नि:स्वार्थ व सेवाभाव के साथ विकास कार्य करें : उपायुक्त

 
Koderma : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में नवनियुक्त पंचायत सचिव के साथ बैठक हुई. इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि पंचायत में हमेशा अच्छे मंशा के साथ कार्य करें. सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतराने में अहम भूमिका निभाएं. आप लोगों को जिस गांव/पंचायत में भेजा जा रहा है, वहां नि:स्वार्थ और सेवाभाव के साथ विकास के लिए कार्य करें. उन्होंने यह भी कहा कि विकास के लिए जब एक कदम आप बढ़ाएंगे, तो ग्रामीण भी कदम से कदम मिला कर आपका साथ देंगे. इसके लिए पंचायत सचिवों को गांव में आजीविका स्रोत बढ़ाने का कार्य करने कहा गया. बैठक में मुख्य रूप से ई-डिस्टिक मैनेजर राजदेव महतो, पीएमयू सदस्य धनपाल एवं सभी नवनियुक्त पंचायत सचिव मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : ”शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-exclusive-twice-different-expenses-on-the-same-plan/">”शुभम

 संदेश” एक्सक्लूसिव : एक ही योजना पर दो बार अलग-अलग खर्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही