Search

 
 
 

'मेरा कोई है क्या?'... बुजुर्ग का सवाल सुन भावुक हुए रांची DC, बोले- हम सब आपके अपने हैं...

नगड़ी स्थित वृद्धाश्रम में शनिवार का दिन उस समय भावनाओं से भर गया, जब बुजुर्गों का हालचाल जान रहे रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री से एक बुजुर्ग ने भावुक होकर पूछा कि मेरा कोई है क्या? यह सवाल सुनते ही उपायुक्त कुछ पल के लिए ठिठक गए. उन्होंने बुजुर्ग का हाथ थाम आत्मीयता से कहा कि आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके अपने हैं. इस भावुक पल को देख वहां मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं.
 

Ranchi :  नगड़ी स्थित वृद्धाश्रम में शनिवार का दिन उस समय भावनाओं से भर गया, जब बुजुर्गों का हालचाल जान रहे रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री से एक बुजुर्ग ने भावुक होकर पूछा कि मेरा कोई है क्या? यह सवाल सुनते ही उपायुक्त कुछ पल के लिए ठिठक गए. उन्होंने बुजुर्ग का हाथ थाम आत्मीयता से कहा कि आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके अपने हैं. इस भावुक पल को देख वहां मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं.

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने हर बुजुर्ग से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की. जो लोग स्वास्थ्य कारणों से अपने कमरों से बाहर नहीं आ सके, उनसे मिलने वह स्वयं उनके कमरे में गए. एक बुजुर्ग के आग्रह पर उनके पास बैठकर काफी देर तक बातचीत की और उनकी बातें ध्यान से सुनीं.

 

Uploaded Image

 

इसी दौरान एक वृद्धा ने भजन प्रस्तुत किया. भजन की मधुर प्रस्तुति और बुजुर्गों की भावनाओं को सुनकर माहौल बेहद भावुक हो गया. इस दौरान उपायुक्त भी भावुक नजर आए. अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी तालियां बजाकर वृद्धा का उत्साह बढ़ाया.

 

एक बुजुर्ग ने डूरंड कप फुटबॉल मैच देखने की इच्छा जताई, जिस पर उपायुक्त ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया. वह अपने साथ बुजुर्गों के लिए मिठाइयां भी लेकर पहुंचे थे. उन्होंने सभी को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उनका हालचाल जाना.

 

Uploaded Image

 

निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने वृद्धाश्रम में नियमित स्वास्थ्य जांच, पौष्टिक भोजन, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इसके बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण कर वहां महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही