Search

 
 
 

पूजा पंडाल में क्षमता से अधिक भीड़ न जुटायें : रांची डीसी

 
Ranchi : डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और दुर्गा पूजा की पूरी तैयारी के संबंध में बैठक की. इसमें अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची दीपक कुमार दूबे,अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) रांची राजेश्वर नाथ आलोक, विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल थे. डीसी ने ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण का पालन शहर के सभी पंडालों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. फायर सेफ्टी, सीसीटीवी, प्रतिमा विसर्जन के रूट का पालन और हर बड़े बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. साथ ही कहा कि पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग इंट्री गेट और एग्जिट गेट की व्यवस्था हर पंडालों में होनी चाहिए. भीड़ नियंत्रण अच्छे तरीके से हो. दर्शन करने में भक्तों को कोई परेशानी न हो. पंडाल में जितनी क्षमता दर्शन करने वालों की रहे, उतनी ही संख्या में भक्तों को दर्शन के लिए भेजें. पूजा पंडालों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, बिजली जाने की स्थिति में जेनसेट की व्यवस्था, 24 घंटे फायर सेफ्टी, 24 घंटे सीसीटीवी मोनिटरिंग, पंडालों में साफ-सफाई व पानी की व्यवस्था रहे. 27 अक्टूबर से रांची में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर डीसी ने 25 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा के सभी तोरण द्वार हटाने का निर्देश सभी पूजा पंडालों के सदस्यों को दिया . इसे भी पढ़ें – झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-20-lrdc-got-posting-notification-issued/">झारखंडः

20 LRDC को मिली पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही