Search

 
 
 

सोशल मीडिया पर किसी की भावना को ठेस नहीं पहुचाएं : सीओ

 
Balumath, Latehar: बालूमाथ थाना परिसर में बुधवार को होली को लेकर अंचल अधिकारी तृप्ति विजया कुजूर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक को अंचलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के लोगों की प्रवृति मिलनसार की रहीं है. पूरी उम्मीद है कि बालूमाथ वासी रमजान के पवित्र महीने, होली, सरहुल का त्योहार हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे. युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर ऐसा कोई मैसेज नहीं डालेंगे जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे. पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार रविदास ने कहा कि किसी भी तरह का अफवाह में नहीं आएं. किसी तरह का सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन को तुरंत खबर करें. कार्यक्रम को मजदूर नेता गिरधारी यादव, भाजपा नेता शैलेश सिंह, झामुमो नेता मो इमरान, राजद नेता श्याम सुंदर यादव, मूरपा मुखिया अजय टाना भगत, बसिया मुखिया विमला देवी, शेरेगड़ा के पूर्व मुखिया सुरेंद्र उरांव समेत कई लोगों ने संबोधित किया. मौके पर प्रखंड प्रमुख ममता देवी, शेरेगड़ा पंचायत समिति सदस्य सहेंद्र राम,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात, अमित कुमार, कबीर मियां, मो नौशाद, त्रिवेणी साव, शमशुल खान, पुलिस अवर निरीक्षक संतदेव कुमार, सुरेंद्र कुमार महतो, गौतम कुमार, शमीम खान सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-एस">https://lagatar.in/s-jaishankar-said-there-is-a-need-to-get-out-of-the-mindset-of-considering-nehrus-era-as-great/">एस

जयशंकर ने कहा, नेहरू के दौर को महान मानने की सोच से बाहर निकलने की जरूरत…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही