Search

 
 
 

लो ब्लड प्रेशर को न करें नजरअंदाज,अपनाएं ये जरूरी टिप्स

बदलते मौसम के साथ हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं, जो सीधे हमारे स्वास्थ्य को अफेक्ट करते हैं. कभी अचानक थकान महसूस होना, तो कभी चक्कर आना या कमजोरी लगना
 

Lagatar desk : बदलते मौसम के साथ हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं, जो सीधे हमारे स्वास्थ्य को अफेक्ट करते हैं. कभी अचानक थकान महसूस होना, तो कभी चक्कर आना या कमजोरी लगना .ये संकेत अक्सर हम नजर अंदाज कर देते हैं. लेकिन ये लक्षण लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं. 

 

 

यह एक आम लेकिन गंभीर स्थिति है, जो समय रहते ध्यान न देने पर बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. इसलिए इसके लक्षणों को समझना और सही समय पर देखभाल करना बेहद जरूरी है.

 

 

 

लो ब्लड प्रेशर क्या होता है

लो ब्लड प्रेशर, जिसे हाइपरटेंशन भी कहा जाता है, आमतौर पर जब ब्लड प्रेशर 90/60 mmHg या उससे कम होता है, तो इसे लो बीपी माना जाता है.

 

 

सामान्य रेंज

सिस्टोलिक (ऊपरी दबाव): 90 mmHg से कम

डायस्टोलिक (निचला दबाव): 60 mmHg से कम

 

 

 

लो ब्लड प्रेशर के मुख्य लक्षण

चक्कर आना

कमजोरी और थकान

धुंधला दिखाई देना

सिर हल्का लगना

बेहोशी (गंभीर स्थिति में)

 

 

 

 


लो ब्लड प्रेशर के कारण

लो बीपी कई कारणों से हो सकता है, जैसे -डिहाइड्रेशन (पानी की कमी),शरीर में पोषक तत्वों की कमी,दिल से जुड़ी समस्याएं

 

 

 

 लो बीपी से बचने के घरेलू उपाय

 

 

1. पर्याप्त पानी पिएं

दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो.

 

 

2. नमक का सेवन बढ़ाएं

संतुलित मात्रा में नमक लें, क्योंकि सोडियम की कमी से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है.

 

 

3. नारियल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लें

नारियल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और ब्लड प्रेशर को संतुलित करते हैं.

 

 

4. संतुलित आहार लें

अपने आहार में शामिल करें ताजे फल और सब्जियां प्रोटीन युक्त भोजन हेल्दी फैट


5. कैफीन का सीमित सेवन

चाय और कॉफी जैसे पेय पदार्थ थोड़े समय के लिए ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं, लेकिन इन्हें सीमित मात्रा में ही लें.

 

 

6. हल्का व्यायाम करें

योग, वॉकिंग और स्ट्रेचिंग जैसे हल्के व्यायाम ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं.

 

 

7. छोटे-छोटे भोजन करें

एक बार में ज्यादा खाने की बजाय दिन में 4–5 बार थोड़ा-थोड़ा खाएं.

 

 

8. धूप से बचें

तेज धूप में ज्यादा देर तक रहने से बचें. बाहर जाते समय छाता या टोपी का इस्तेमाल करें.

 

 

9. आराम करें

अगर चक्कर आए तो तुरंत लेट जाएं और पैरों को थोड़ा ऊंचा रखें.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें अपनाएं ये टिप्स

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही