Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डिबेट में देश के दुश्मनों को न आमंत्रित करें...कनाडा से जारी तनाव के बीच सरकार की चैनलों को सलाह

Advertisement
Advertisement
New Delhi : खबर आयी है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया प्लेटफार्मों को एक कड़ा रिमाइंडर जारी कर सलाह दी है कि वे देश के दुश्मनों को डिबेट में न बुलायें. कनाडा के साथ चल रहे राजनयिक विवाद के बीच यह खबर सुर्खियों में है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 जिस पर अपराध के गंभीर मामले दर्ज हैं, उसे टीवी पर बुलाया गया था

मंत्रालय के अनुसार हाल ही में ऐसे एक शख्स को टीवी पर चर्चा के लिए बुलाया गया था जिस पर अपराध के गंभीर मामले दर्ज हैं. गुरुवार को जारी किये गये नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि विदेश के एक व्यक्ति को टेलीविजन चैनल पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था. उस व्यक्ति के खिलाफ आतंकवाद सहित अपराध के गंभीर मामले दर्ज हैं. उसका संबंध भारत में कानून द्वारा प्रतिबंधित संगठन से है. उसने द्वारा की गयी बातें देश की संप्रभुता/अखंडता, भारत की सुरक्षा, एक देश के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए खतरनाक थीं. मंत्रालय की आधिकारिक विज्ञप्ति में टेलीविजन चैनलों को सलाह दी गयी है कि वे ऐसे किसी पृष्ठभूमि के व्यक्ति को उनके एजेंडा के लिए कोई भी मंच देने से बचें. कहा गया कि इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनके खिलाफ गंभीर अपराध/आतंकवाद के आरोप हैं.

सरकार मीडिया की स्वतंत्रता का सम्मान करती है

विज्ञप्ति में कहा गया कि हालांकि सरकार मीडिया की स्वतंत्रता को कायम रखते हुए संविधान के तहत उसके अधिकारों का सम्मान करती है, लेकिन टीवी चैनलों द्वारा प्रसारित कंटेंट को सीटीएन अधिनियम, 1995 के प्रावधानों का पालन करना चाहिए, जिसमें धारा 20 की उपधारा (2) भी शामिल है.

कनाडा में जून में निज्जर की हत्या हो गयी थी

सरकार का ये नोटिफिकेशन ऐसे समय आया है जब भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कूटनीतिक विवाद चल रहा है. कनाडा में जून में निज्जर की हत्या हो गयी थी. कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इसमें भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता के आरोप लगाये थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही