Search

 
 
 

मणिपुर और परिसीमन पर जनता को दिगभ्रमित न करें, झामुमोः प्रतुल शाहदेव

 
Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) परिसीमन और मणिपुर के मुद्दे पर जनता को दिगभ्रमित न करे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) एक राष्ट्रवादी संगठन है, जिसने हमेशा राष्ट्र और सनातन धर्म के हित में कार्य किया है.प्रतुल ने आरोप लगाया कि झामुमो खीज और हताशा के कारण संघ के बयानों को गलत तरीके से पेश कर रही है. उन्होंने कहा कि जिस झामुमो के कार्यकाल में झारखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बदनामी हुई हो, वह एक राष्ट्रवादी संगठन पर टिप्पणी करे, यह शोभनीय नहीं है.

संघ ने कभी परिसीमन का विरोध नहीं किया

प्रतुल शाहदेव ने स्पष्ट किया कि संघ ने कभी परिसीमन का विरोध नहीं किया है. संघ का मानना है कि परिसीमन को इस तरीके से लागू किया जाना चाहिए, जिससे देश की एकता और अखंडता मजबूत हो. संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिसीमन के कारण क्षेत्रीय असंतुलन और सांस्कृतिक पहचान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.उन्होंने कहा कि कई मौकों पर गृह मंत्री अमित शाह ने यह कहा है कि परिसीमन से ना तो किसी राज्य के साथ अन्याय होगा, और ना ही आनुपातिक आरक्षण में कोई कमी आएगी. फिलहाल परिसीमन की प्रक्रिया तय नहीं हुई है और न ही उसका ड्राफ्ट सामने आया है, ऐसे में झामुमो का बयान समझ से परे है.

संघ के बयान को झामुमो ने गलत तरीके से पेश किया

मणिपुर के मुद्दे पर भी प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झामुमो ने संघ के बयान को गलत तरीके से पेश किया. संघ का मानना है कि मणिपुर पिछले 20 महीनों से कठिन दौर से गुजर रहा है, लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए प्रशासनिक और राजनीतिक फैसलों से स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है.भाजपा की तरह संघ का भी मानना है कि मणिपुर में चल रहे विवाद का समाधान सभी समुदायों के बीच विश्वास पैदा करके ही संभव होगा. प्रतुल ने कहा कि मणिपुर में अब हालात तेजी से बदल रहे हैं और सरकार चरणबद्ध तरीके से लंबे समय से बंद सड़क मार्गों को भी खोल रही है. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि झामुमो जनता को दिगभ्रमित करने के लिए इस प्रकार के बयानों का सहारा ले रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही