Search

 
 
 

श्मशान घाटों में नहीं फेंकें पीपीई किट, लगेगा डस्टबिन, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए निगमकर्मियों की सूची जारी

 

Ranchi : कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु होने पर शवों का दाह संस्कार नामकुम स्थित घाघरा स्वर्णरेखा घाट सहित कई श्मशान घाटों में किया जा रहा है. शवों को जलाने के बाद शवों के साथ आने वाले परिजनों द्वारा घाट में यहां-वहां पीपीई किट फेंक दिया जा रहा है. इसकी शिकायत पर बुधवार को उप नगर आयुक्त इलाके का निरीक्षण किया. स्थिति देख उप नगर आयुक्त ने कहा कि घाटों पर डस्टबिन लगाया जायेगा, जिसमें सभी पीपीई किट को लोग डालेंगे. इस दौरान उपनगर आयुक्त ने शवों को जलाने को लेकर परिजनों से मांगी जा रही राशि की भी जानकारी ली.

घाट का प्रमाण पत्र कौन देगा, कहां से मिलेगा, समस्या पर जारी हुई कर्मियों की सूची

कोरोना महामारी से उत्पन्न विषम परिस्थिति में जिनका भी देहांत कोरोना के कारण हुआ है, उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में परिजनों को आ रही दिक्कतें पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने भी एक फैसला लिया. उन्होंने निगमकर्मियों की सूची मोबाइल-नंबर व समय सारणी जारी की, जिससे कोई भी संपर्क कर प्रमाण पत्र बना सकेगा. यह पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा. बता दें कि पीड़ित परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. घाट का प्रमाण पत्र कौन देगा, कहां से मिलेगा. इस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इसकी जानकारी संजीव विजयवर्गीय जैसे ही मिली,उन्होंने इस गंभीर विषय पर त्वरित कार्रवाई की.

जानें, किन निगमकर्मियों से संपर्क कर बनाया जा सकेगा प्रमाण पत्र

  • मो. शाबिर (रांची नगर निगम, रांची) 95766 56786, सुबह 6 बजे से 2 बजे तक.
  • सुबोध कुमार (रांची नगर निगम) 93049 60007, दोपहर 2 बजे से.
  • गुड्डू जी, डोरंडा थाना, 91421 81217

लोगों से मनमानी राशि की वसूली की मिल रही शिकायत

बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण राजधानी में मृतकों की संख्या में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी का फायदा घाट में काम कर रहे निगम कर्मी उठा रहे हैं. परिजनों के शव को लेकर घाट पहुंचने वाले लोगों से यहां मनमाने राशि की वसूली की जा रही है. इसे रोकने के लिए बुधवार को उप नगर आयुक्त ने शहर के श्मशान घाटों का दौरा किया.
यहां उन्होंने घाट में कार्यरत सभी कर्मियों से कहा कि सभी कर्मी परिजनों के साथ उचित व्यवहार करेंगे. साथ ही निगम का जो निर्धारित शुल्क है. उससे अधिक पैसे की मांग कोई नहीं करेगा. अगर कोई ऐसा करता है तो ऐसे लोगों पर निगम कार्रवाई करेगा.

हरमू मोक्षधाम के लिए 2500 तो घाघरा में नि:शुल्क होता है अंतिम संस्कार

कोरोना संक्रमित लोगों से घाटकर्मी अधिक पैसे की वसूली न कर सकें. इसके लिए नगर निगम द्वारा दर का निर्धारण किया गया है. हरमू मोक्षधाम में इस कार्य के लिए 2500 तो घाघरा घाट में शव का अंतिम संस्कार नि:शुल्क किया जाता है. इससे अधिक की राशि अगर कोई मांगता है तो इसकी शिकायत निगम के कंट्रोल रूम 06512200011 नंबर पर की जा सकती है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही