Search

 
 
 

कृषि क्षेत्र में ऐसा काम करें, जिससे झारखंड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए जाना जाए : राज्यपाल

 
Ranchi : राज्यपाल रमेश बैस ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे कृषि क्षेत्र में ऐसा काम करें, जिससे झारखंड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए जाना जाए. राज्यपाल मंगलवार को राजभवन में शील बायोटेक लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ एसएन चांडक एवं सीईओ अमित भारद्वाज से मिले. इस दौरान राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव सचिव, अबू बकर सिद्दीकी, विभाग की निदेशक निशा उरांव भी मौजूद थे. मुलाकात के क्रम में राज्यपाल को शील बायोटेक लिमिटेड द्वारा कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया. जिस पर राज्यपाल ने अधिकारियों को कृषि क्षेत्र में और काम करने का निर्देश दिया.

जैविक कृषि को अपनाने पर जागरूक करें

राज्यपाल ने कहा, कृषि उत्पादन के क्षेत्र में गंभीरतापूर्वक ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि किसानों की आय दोगुनी हो सके. उन्होंने फल, सब्जी एवं फूल उत्पादन के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की बात कही. किसानों को जागरूक करने एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, पौधे उपलब्ध कराया जाए. उन्हें जैविक कृषि को अपनाने पर जागरूक करें. ऐसा करके ही हम किसानों को कम लागत में अधिक आय कमाने में समर्थ बना पाएंगे. इसे भी पढ़ें- RIMS:">https://lagatar.in/rims-the-wait-is-over-the-department-of-genetics-and-genomics-will-be-launched-on-wednesday/">RIMS:

खत्म हुआ इंतजार, बुधवार को जेनेटिक्स और जिनोमिक्स विभाग का होगा शुभारंभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही