Search

 
 
 

अल्ट्रासाउंड जांच केंद्रों का करें औचक निरीक्षण : उपायुक्त

 
जिला सलाहकार समिति की बैठक, पीसीपीएनडीटी एक्ट के क्रियान्वयन पर जोर Latehar:  उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट के समुचित क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने कहा कि लिंग जांच एवं लिंग चयनात्मक गर्भपात को रोकने के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट बनाया गया है. पीसीपीएनडीएक्ट के समुचित क्रियान्वयन के लिए हमें संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य करना है. उपायुक्त ने सिविल सर्जन से नवजात बच्चों में लिंगानुपात के बारे में जानकारी ली. सिविल सर्जन ने बताया कि माह अप्रैल 2023 से माह दिसंबर 2023 तक लातेहार जिले में जन्मे बच्चों का लिंग अनुपात 926 है. उपायुक्त लातेहार ने सिविल सर्जन को जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड जाँच केंद्रों में औचक जांच कर पीसीपीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन पाये जाने पर नियमानुसार कारवाई करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-धनबाद,">https://lagatar.in/fear-of-bloody-gang-war-in-half-a-dozen-jails-including-dhanbad-ranchi/">धनबाद,

रांची सहित आधा दर्जन जेलों में खूनी गैंगवार की आशंका

जिले में 8 निजी अस्पतालों/नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड जांच : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में 8 निजी अस्पताल/नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड जांच की जाती है. विगत माह दिसम्बर 2023 में लातेहार, चंदवा एवं बालूमाथ प्रखंड में 1-1 अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र की जांच की गई थी. जिला निगरानी समिति के सदस्यों के साथ अन्य अल्ट्रासाउंड जाँच केंद्रों में भी औचक निरीक्षण किया जाएगा. बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के तीन निजी अस्पताल व नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र संचालन के लिए लाइसेंस रिन्यूअल का प्रस्ताव प्राप्त है. उपायुक्त ने जिला निगरानी समिति के सदस्यों के द्वारा उन अल्ट्रासाउंड जांच केंद्रों का जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया.बैठक में सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ अखिलेश्वर सिंह, डॉ मारसा टोपनो, डॉ चंद्रमणि बाखला, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा सुजीत सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना, जिला सूचना पदाधिकारी लता रानी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-two-ips-got-additional-charge-notification-issued/">रांचीः

दो IPS को मिला अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही