Search

 
 
 

महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय, मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर हर साल महाशिवरात्रि मनाई जाती है. आज, 15 फरवरी को यह पर्व है. हिंदू धर्म में इसे भगवान शिव की पूजा का सबसे पवित्र दिन माना जाता है, क्योंकि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था
 

Lagatar desk : फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर हर साल महाशिवरात्रि मनाई जाती है. आज, 15 फरवरी को यह पर्व है. हिंदू धर्म में इसे भगवान शिव की पूजा का सबसे पवित्र दिन माना जाता है, क्योंकि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव और शुभता लाते हैं.


महाशिवरात्रि के 10 ज्योतिष उपाय

शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना – तन और मन पवित्र करके शिवालय या घर पर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं.

सफेद वस्त्र अर्पित करना – बिना सिले सफेद धोती पहनकर रुद्राभिषेक करें.

दूध का अभिषेक – शिवलिंग पर गाय का दूध चढ़ाने से परिवार में सुख-शांति और आर्थिक स्थिरता आती है.

सफेद चंदन और भस्म का तिलक – शिवलिंग और अपने माथे पर लगाएं, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी.

रुद्राक्ष का प्रयोग – शिवलिंग पर रुद्राक्ष अर्पित करें, बाद में लाल या सफेद धागे में धारण करें.

पार्थिव या मिट्टी के शिवलिंग की पूजा – घर में विधिवत पूजा करने से भी भगवान शिव प्रसन्न होते हैं.

राहु-केतु दोष निवारण – कुश और दूर्वा जल में डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और 21 सफेद पुष्प अर्पित करें.

भक्ति और श्रद्धा के साथ पूजा – नकारात्मक भाव और क्रोध से बचें, दूसरों की मदद करें.

स्फटिक के शिवलिंग का रुद्राभिषेक – गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से सुख-समृद्धि और आर्थिक राहत मिलती है.

पारद शिवलिंग की विधिवत पूजा – विद्वान पंडित के माध्यम से पूजा कराना विशेष कार्यों में सफलता और आशीर्वाद दिलाता है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही