Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चिकित्सक से गैंगस्टर सुधीर दुबे के नाम से दो लाख की रंगदारी मांगी

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : घाटशिला के रहने वाले एक चिकित्सक से गैंगस्टर सुधीर दुबे के नाम पर दो लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है. चिकित्सक दंपती ने बुधवार की रात घाटशिला थाना जाकर प्रभारी इंद्रदेव राम को इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

शुक्रवार तक रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी घाटशिला में ही एक निजी नर्सिंग होम चलाती हैं, जबकि चिकित्सक पति जमशेदपुर में प्रैक्टिस करते हैं. शिकायत में चिकित्सक ने बताया है कि तीन और चार अगस्त को उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया. उन्होंने फोन को रिसीव नहीं किया. फिर उसी नंबर से किसी ने सुधीर दुबे के नाम पर दो लाख रंगदारी की राशि शुक्रवार तक देने की मांग कर मैसेज किया. शुक्रवार तक राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है. चिकित्सक ने बताया कि जिस फोन नंबर से उन्हें मैसेज किया गया था उस पर रिंग हो रहा है. थाना प्रभारी इंद्रदेव राम ने कहा कि मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. गौरतलब है कि गैंगस्टर सुधीर दुबे अखिलेश सिंह गिरोह का सदस्य था. उसके खिलाफ कई मामले बिहार व झारखंड में दर्ज हैं. अधिकांश मामलों में बरी होने के बाद उसने जमशेदपुर में अपना गैंग तैयार किया था. 3 जुलाई 2020 को उसे पंजाब से जमशेदपुर पुलिस ने दबोचा था. वह मूलतः बक्सर का रहने वाला है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही