Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालू यादव के कार्यकाल में डॉक्टर व व्यापारी भाग गए थेः अशोक चौधरी

Patna: बिहार में महागठबंधन और एनडीए में आरोप-प्रत्यारोप जारी है. हाल ही में तेजस्वी यादव ने एनडीए पर हमला बोला था और कहा था कि बिहार की बदहाली के जिम्मेदार नीतीश कुमार हैं. इस पर जदयू ने भी पलटवार किया. भवन निर्माण मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने सोमवार राजद के साथ-साथ कांग्रेस पर भी हमला बोला. चौधरी ने कहा कि किस हालत में नीतीश कुमार को बिहार मिला था यह सबको पता है. तेजस्वी यादव को अर्थशास्त्र का क, ख, ग, घ समझना चाहिए. चौधरी ने कहा कि केंद्र की ओर से उनके पिता जी और माता जी के कार्यकाल में क्या समर्थन था और अभी के समर्थन में केंद्र सरकार क्या दे रही है. कैसे बिहार के बजट पर नीतीश कुमार ने काम किया. कैसे सड़कों का निर्माण हुआ. हमको याद है कि पहले कहीं पुल बनता था तो पूरे बिहार में बात होती थी कि वहां पुल बन रहा है. आज कहां कितना पुल बन रहा किसी को याद भी नहीं है. जाहिर है काम तेजी से हो रहा है. अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार का विकास दर देश के विकास दर से ज्यादा है. तेजस्वी यादव पढ़ लें. पढ़ने में उन्हें दिक्कत है, मगर जानकारी पर बोलें. चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव दूसरों से ही कम से कम जानकारी ले लें. किस तरह से लालू यादव के शासनकाल में व्यापारी, डॉक्टर और बिजनेसमैन भाग गए थे.

कांग्रेस अपने शासित राज्यों में पहले गणना क्यों नहीं शुरू कर रही है?

वहीं राहुल गांधी की ओर से जातीय गणना कराने को लेकर दिए गए बयान पर अशोक चौधरी ने कहा कि देर से ही सही मगर समझ में तो आया कि कितना जरूरी है. मैं कांग्रेस का अध्यक्ष था तो बिहार कांग्रेस में अति पिछड़ों का कोई प्रकोष्ठ तक नहीं था. देश में जाति आधारित गणना करने की बात राहुल कर रहे हैं. कांग्रेस अपने शासित राज्यों में पहले गणना की शुरुआत क्यों नहीं कर रही है? नीतीश कुमार ने अपने राज्य में किया इस तरह से कांग्रेस अपने शासित राज्यों में करे. अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से इसलिए अलग हुए क्योंकि जातीय गणना पर कांग्रेस ने सहमति नहीं बनाई थी. इंडिया गठबंधन के एजेंडा में सहमति नहीं बनी. ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया था. नीतीश कुमार इसलिए इंडिया गठबंधन से अलग हो गए थे. इंडिया गठबंधन की बैठक मुंबई में हुई थी. वहां पर इसका विरोध हुआ था. नीतीश कुमार ने समझा इंडिया गठबंधन में अति पिछड़ों की हकमारी होगी. इसलिए वे किनारे हो गए.
इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/dc-of-6-districts-told-there-are-no-infiltrators-among-santals-high-court-asked-also-tell-how-number-of-tribals-decreased/">

 6 जिलों के DC ने बताया, संताल में घुसपैठिए नहीं,  हाईकोर्ट ने पूछा, आदिवासियों की संख्या कैसे घटी यह भी बतायें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही