Search

 
 
 

झारखंड में डॉक्टर सुरक्षित नहीं : अजय साह

 
Ranchi :   झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने राज्य के डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि एक ओर जहां पूरा देश डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट भी इस पर स्वतः संज्ञान ले चुका है, वहीं दूसरी ओर झारखंड में डॉक्टर सुरक्षित नहीं है. डॉक्टरों को विशेष रूप से लक्षित किया जा रहा है. इसका ताजा उदाहरण डॉ. बृहस्पति मंडल हैं, जिन्हें गुरूवार की सुबह अपहरणकर्ताओं ने 20 लाख रूपये की फिरौती के लिए अपहरण किया और उनकी हत्या कर दी. राज्य में कानून-प्रशासन का खौफ अपराधियों पर नहीं बल्कि कानून-प्रशासन पर है. साह ने आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सरकार मुख्यमंत्री मंईया योजना के बहाने स्वप्रचार में लगी हुई है. सारा शासन-प्रशासन तंत्र को स्वप्रचार के काम में लगा रखा है. स्पेशल ब्रांच के लोग जासूसी करने में लगे हैं, ऐसे में प्रशासन का अपराध पर कोई नियंत्रण ही नहीं रह गया है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही