Search

 
 
 

धनबाद में चिकित्सकों ने मनाया काला दिवस, प्रधानमंत्री से सुरक्षा की मांग

 
Dhanbad: धनबाद में शुक्रवार को सुरक्षा की मांग को लेकर चिकित्सकों द्वारा काला दिवस मनाया. इसके तहत जिले के चिकित्सकों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया. उन्होंने मांग किया कि विभिन्न नर्सिंग होम और अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कानून लाया जाए. ताकि वे निर्भीक होकर काम कर सकें और मरीजों का इलाज कर सकें. देखें वीडियो-   https://www.youtube.com/watch?v=EU29Bug4Wwk

इसे भी पढ़ें-    पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-launches-crash-course-for-covid-19-frontline-workers-one-lakh-corona-warriors-will-be-ready/91085/">पीएम

मोदी ने कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्करों के लिए क्रैश कोर्स लॉन्च किया, एक लाख कोरोना वारियर्स होंगे तैयार

चिकित्सकों पर हमले हो रहे हैं

प्रदर्शन के दौरान चिकित्सकों ने कहा कि आए दिन चिकित्सकों पर हमले हो रहे हैं. उनके साथ दुर्व्यवहार हो रहा है. इस वजह से उन्हें मरीजों के इलाज करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में बिना सुरक्षा के उनके लिए कार्य करना मुश्किल होने लगा है. हमेशा सफेद कपड़ों में रहने वाले चिकित्सक आज अपने ऊपर हो रहे हमले से क्षुब्ध होकर काला दिवस मनाने को विवश हुए हैं. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-dead-body-found-hanging-from-tree-fear-of-suicide-in-love-affair/90988/">रांची:

पेड़ से लटका मिला शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

आउटडोर सेवा जारी

कहा कि बावजूद इसके मरीजों को देखते हुए काला दिवस के दिन भी पूरे देश में अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक कर रहें हैं. मरीजों के लिए अस्पतालों में आउटडोर सेवा जारी है. कहीं किसी मरीज को कोई परेशानी नहीं है. इस दौरान चिकित्सकों ने कोरोना काल में संक्रमितों के इलाज के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में मृत हुए 730 चिकित्सकों को श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें- रेलवे">https://lagatar.in/national-child-protection-commission-sought-report-from-ranchi-ssp-in-the-case-of-rape-of-a-minor-at-the-residence-of-railway-deputy-chief-security-officer/91088/">रेलवे

उपमुख्य सुरक्षा अधिकारी के आवास पर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने रांची SSP से मांगी रिपोर्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही