Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार-झारखंड के डॉक्टरों ने सर्जरी के आधुनिक तकनीक की बारीकियों को जाना

Advertisement
Advertisement

होटल चाणक्य BNR में बिहार-झारखंड ओटोलरीन्गोलॉजिस्ट संघ का 47वां सम्मेलन

Ranchi : बिहार-झारखंड ओटोलरीन्गोलॉजिस्ट संघ का 47वां राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन रांची के होटल चाणक्य BNR में किया गया. इस आयोजन में बिहार झारखंड के लगभग 100 चिकित्सक शामिल हुए. आयोजन का मुख्य मक़सद कान से संबंधित बीमारियों के 10 मरीज़ों को मुफ़्त चिकित्सा उपलब्ध कराना और संबंधित चिकित्सकों को आधुनिक सर्जरी तकनीक के बारे में जानकारी देना था. इस राज्यस्तरीय सम्मेलन के तहत रविवार को रांची के डॉ. लाल ENT हॉस्पिटल में डॉ. मीनेश जुवेकर, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. राकेश नयन, डॉ. समित लाल, डॉ. अश्विनी वर्मा एवं डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने कुल 9 मरीज़ों के कान की सर्जरी की. इस सर्जरी को ठीक उसी समय रांची के होटल चाणक्य BNR में मौजूद सैकड़ों चिकित्सक लाइव देख रहे थे और इस लाइव ऑपरेशन की तकनीक एवं बारीकियों से संबंधित सवाल पूछ रहे थे. जिसका जवाब ऑपरेशन करनेवाले चिकित्सक उसी समय दे रहे थे. डॉ लाल ENT हॉस्पिटल के यूट्यूब चैनल पर भी यह लाइव ऑपरेशन मौजूद हैं, जिसे कभी भी देखा जा सकता है. सम्मेलन में बॉम्बे हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मीनेश जुवेकर गेस्ट फैकल्टी के रूप में रांची आये थे. जिन्होंने आज पहला ऑपरेशन किया. इस आयोजन के तहत किया जानेवाला सभी ऑपरेशन बिलकुल मुफ़्त किया गया. डॉ. समित लाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार-झारखंड के ENT सर्जनस का एसोसिएशन के द्वारा यह सर्जिकल वर्कशॉप किया जा रहा है. डॉ. लाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बिहार-झारखंड के ENT सर्जन्स को नयी तकनीक सीखने को मिलती है, साथ उन्हें बहुत फ़ायदा मिलता है. आयोजन के साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. बीएमके सिन्हा ने मीडिया को बताया कि झारखंड के ग़रीब मरीज़ों को एसोसिएशन की तरफ़ से बिलकुल मुफ़्त चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है. मरीज़ों का ऑपरेशन, दवाइयां सहित अस्पताल में रहने की व्यवस्था बिलकुल मुफ़्त होगी. आज के ऑपरेशन में 6 महिला मरीज़ और 3 पुरुष मरीज़ का बिल्कुल मुफ़्त ऑपरेशन किया गया. सबसे ख़ास बात की मरीज़ का फॉलोअप भी बिल्कुल मुफ़्त होगा. इन्होंने बताया कि एसोसिएशन द्वारा कुल पांच वर्कशॉप किया जाना है, जिसमें से यह दूसरा वर्कशॉप था. अगली बार रांची में एसोसिएशन के चौथे वर्कशॉप के तहत डॉ. लाल ENT हॉस्पिटल में नाक की बीमारियों की सर्जरी की जाएगी. एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में बिहार और झारखंड के लगभग 80 चिकित्सकों ने अपनी भागीदारी दिखाई है. यह चिकित्सा के क्षेत्र में ENT सर्जनों की उपलब्धि है, जिससे आनेवाले समय में सबको लाभ मिलेगा. एसोसिएशन के भावी प्रेसिडेंट डॉ. प्रकाश कुमार मुनका ने बताया की चिकित्सा से संबंधित ज्ञान को बढ़ाना, सामाजिक सेवा, ग़रीबों को चिकित्सा सुविधा सहित समय-समय पर विभिन्न ज़िलों में इस तरह के आयोजन से सुदूरवर्ती ग्रामीण मरीज़ों तक चिकित्सा लाभ पहुंचाना ही हमारा मक़सद है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-kamal-bhushan-and-accountant-murder-case-both-accused-chaibasa-and-sahibganj-jail-shift/">रांचीः

कमल भूषण और अकाउंटेंट हत्या मामला, दोनों आरोपी चाईबासा और साहिबगंज जेल शिफ्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही