Search

 
 
 

रिम्स समेत झारखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर करेंगे भूख हड़ताल

 
Ranchi: कोलकाता में डॉक्टर 170 घंटे से अधिक समय से भूख हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में आईएमए, जेडीएन और एफएआईएमए के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर टीम झारखंड उनके समर्थन में आगे आई है. झारखंड के मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को बैठक की और देशव्यापी आह्वान पर टीम झारखंड ने निर्णय लिया है कि झारखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर मंगलवार की सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे. जिससे सभी वैकल्पिक और गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद रहेंगी. यह एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन होगा और आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी और उनमें समुचित स्टाफ रहेगा, आपातकालीन सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उन विभागों में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी. इसे भी पढ़ें - UP">https://lagatar.in/up-bahraich-burning-in-the-fire-of-violence-internet-service-closed-area-turned-into-a-police-camp/">UP

: हिंसा की आग में जल रहा बहराइच, इंटरनेट सेवा बंद, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही