Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बर्लिन डायग्नोसिस डे केयर में महीने में एक बार यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद के चिकित्सक देंगे परामर्श

Ranchi : बर्लिन डायग्नोस्टिक एंड डे केयर में अब यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद के डॉक्टर भी परामर्श देंगे. यशोदा अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक महीने में एक बार परामर्श के लिए पहुंचेंगे. यशोदा हॉस्पिटल ग्रुप हैदराबाद के डॉ गणेश ने बताया कि यहां कंसल्टेशन रेगुलर बेसिस पर किया जायेगा. बताया कि यहीं पर मरीजों का इलाज किया जायेगा. कहा कि मरीजों को यदि अधिक परेशानी है, तो उन्हें हैदराबाद बुलाकर इलाज किया जायेगा.

अब इलाज के लिए हैदराबाद जाने की जरूरत नहीं

डॉ गणेश ने बताया कि झारखंड के ब्लड कैंसर के मरीजों को हैदराबाद आकर इलाज कराना पड़ता है. जब मरीजों को परामर्श की आवश्यकता होती है तो हैदराबाद आना पड़ता है. ऐसे में उन मरीजों को अधिक परेशानी ना हो इसलिए रांची में भी परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी. ताकि बार-बार हैदराबाद न आना पड़े.

हाफ मैच बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध

डॉ. गणेश ने कहा कि सही समय पर प्रभावी इलाज मिल जाये तो ब्लड कैंसर का इलाज 80 फीसदी तक सफल रहता है. पहले सिर्फ फुल मैच बोन मैरो ट्रांसप्लांट से ही पूरी तरह से इलाज संभव था. लेकिन अब हाफ मैच में बोन मैरो ट्रांसप्लांट से भी 98 फ़ीसदी तक उपचार संभव हो रहा है. डॉ गणेश ने बताया कि हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में झारखंड के कई मरीज पहुंचते हैं इनमें से कई का हाफ बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया है. वे सभी लोग आज सामान्य जीवन जी रहे हैं.

निःशुल्क ट्रांसपोर्ट की सुविधा

जो भी मरीज बर्लिन डायग्नोसिस डे केयर में परामर्श लेंगे और उन्हें हैदराबाद आने की अवश्यकता पड़ेगी. ऐसे में उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन से अस्पताल तक आने की सुविधा यशोदा हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जायेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैदराबाद के मशहूर डॉक्टर गणेश,सीनियर कंसल्टेंट हेमंत, हेमेटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट सर्जन और डॉक्टर काले सत्य श्रीधर, सीटीवीएस सर्जन और डॉक्टर प्रदीप कुमार, रेडिएसन ऑन्कोलॉजिस्ट और ग्रुप हेड मिस्टर कार्तिक, मार्केटिंग हेड मुकेश उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही