Search

 
 
 

हड़ताल पर रहे डॉक्टर, दिया अल्टीमेटम, पूजा सिंघल आपकी देन : सीएम , रांची में जी-20 की बैठक आज,  रामगढ़ उपचुनाव में कौन मारेगा बाजी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : राज्य के चिकित्सकों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया. इसका पूरे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा. कई मरीजों को सरकारी अस्पतालों से निराश लौटना पड़ा. सूबे में हाल के दिनों में चिकित्सकों पर हो रहे हमले के खिलाफ आईएमए और झारखंड स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा) के संयुक्त आह्वान पर चिकित्सकों ने एक दिनी कार्य बहिष्कार किया था. साथ ही आइएमए ने सरकार को 12 तक का अल्टीमेटम दिया है. मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन ने कहा कि आप जिस पूजा सिंघल की बात बार-बार करते हैं, वह आपके कार्यकाल की ही देन है. मनरेगा घोटाला किसके कार्यकाल में हुआ. यह आप बताने से क्यों बचते हैं. हम तो आदिवासी, दलित, ओबीसी हैं, आपलोग तो हर चीज से सुविधा संपन्न लोग हैं. धन, बल और बुद्धि से ताकतवार हैं. आपके कार्यकाल में गुजरात और महाराष्ट्र कहां पहुंच गया और लंबे समय तक झारखंड में आपलोगों का शासन रहने के बावजूद यह राज्य पिछड़ा ही क्यों रह गया. राजधानी रांची में गुरुवार को जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक होगी. इसमें 25 विदेशी प्रतिनिधि और 35 विशेष अतिथि शामिल होंगे. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. शहर स्वच्छ और सुंदर किया गया है. बुधवार को ब्राजीलियन डेलिगेट फिलिप सेल्वा ने बुधवार को रांची के पुराने जेल स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय एवं पार्क का भ्रमण किया. फिलिप ने भ्रमण के दौरान कहा कि राज्य सरकार ने बिरसा मुंडा एवं अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी से संबंधित चीजों को संरक्षित किया है. यह काबिले तारीफ है. झारखंड में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतों की गिनती गुरुवार को होगी. रामगढ़ कॉलेज स्थित केंद्र में सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा. 27 फरवरी को संपन्न मांडर उपचुनाव के लिए कुल 67.96 प्रतिशत (कुल 2,28,152 मतदाता) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/1.jpeg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/2.jpeg"

alt="" width="1342" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/3.jpeg"

alt="" width="1456" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/4.jpeg"

alt="" width="1600" height="1286" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/05.jpeg"

alt="" width="1296" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/5.jpeg"

alt="" width="1337" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/8.jpeg"

alt="" width="1600" height="1272" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही